ब्रह्मलीन हुए आचार्य श्री विद्यासागर महाराज, तीन दिन उपवास के बाद ली समाधि...

Sunday, Feb 18, 2024-11:29 AM (IST)

रायपुर। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी ब्रह्मलीन हो गए हैं। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के देह त्यागने से देश भर में शोक की लहर है। रात को 2:30 बजे आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि ले ली। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का अंतिम संस्कार 18 फरवरी को किया जाएगा।

 

आपको बता दें कि देशभर से जैन समाज और आचार्य श्री के भक्त उनके सम्मान में आज अपने-अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखेंगे। आचार्य श्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ़ के लिए भी रवाना हो गए हैं। देशभर में भी शौक की लहर है। आचार्य श्री ने पिछले कुछ दिनों से अन्न जल त्याग दिया था और वह अस्वस्थ चल रहे थे।

PunjabKesari

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का जन्म 10 अक्टूबर 1946 में कर्नाटक के प्रांत के बेलगांव जिले के सदलका गांव में हुआ था। उन्होंने अपने गुरु आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज से मुनि दीक्षा ली थी और आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की कठोर तपस्या को देखते हुए अपना आचार्य पद उनको सौंप दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News