राज्य में प्रशासनिक फेरबदल! IPS के वरिष्ठ अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी
Thursday, Jun 25, 2026-04:09 PM (IST)
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज के नए आईजी नियुक्त किया गया हैं। इसका आदेश आज गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के पद पर पदस्थ बद्रीनारायण मीणा को अस्थायी रूप से पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। प्रदेश सरकार के आदेश के मुताबिक यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। मीणा अब बस्तर रेंज की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें कि बस्तर आईजी छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके चलते बस्तर आईजी का पद खाली था।


