महिला दोस्त के घर विवाद के बाद ड्राइवर ने खुद को मारा चाकू, मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

8/11/2022 7:36:13 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के विधुर नगर इलाके में रहने वाले एक ड्राइवर ने अपनी महिला मित्र के यहां खुद को घायल कर लिया। महिला मित्र उसे अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। वही ड्राइवर के परिवार के लोगों ने महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर का है। यहां रहने वाली सुनंदा गौंड ने बताया था कि उसका दोस्त राहुल(26) मनोहर सैनी निवासी नंदन नगर ने खुद को कहासुनी के बाद पैर में चाकू मार लिया था। सुनंदा अपने मकान मालिक सुभाष के साथ उसे अस्पताल ले गई। यहां देर रात राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा है। राहुल पेशे से ड्राइवर था जो मिनी ट्रक चलाता था।

PunjabKesari

मकान के किराये को लेकर झगड़ा हुआ था। महिला सुनंदा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। बुधवार को काम पर जाने के दौरान उसे 1 हजार रूपये मिले थे। जिसमें मकान मालिक सुभाष को उसे किराया देना था। रात में उसने किराया दिया तो राहुल इस बात पर से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने सब्जी काटने का चाकू उठा लिया और खुद के पैर पर मार लिया। बाद में घबराकर सुनंदा अपने दोस्त राहुल को अस्पताल लेकर पहुंची थी। वही युवक के पिता ने आरोप लगाए कि उसने मेरे बेटे को मार डाला। पिता मनोहर और रिश्तेदारों ने बातचीत में बताया कि राहुल चार दिन पहले ऑटो रिक्शा में काम करवाने का कहकर गाड़ी ले गया था।

PunjabKesari

एक दिन पहले पिता मनोहर ने उससे बात की तो उसने बताया था कि वह उज्जैन में अपनी गाड़ी खाली करवा रहा है। वही रिक्शा गैरेज पर खड़ी है। इधर रात में 11 बजे पुलिस पता ढूंढते हुए घर आई थी। जहां जानकारी लगी कि चाकूबाजी में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता से सुनंदा के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह उसे नहीं पहचानते। मनोहर के मुताबिक एक साल पहले उनके एक बेटे जितेन्द्र की भी हत्या हो चुकी है। वही सबसे बड़े बेटे दीपक की भी काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। राहुल उनका मंजला बेटा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News