अरे, इतने तरह के भी होते हैं आम, घर बैठे हो जाती है खेत की निगरानी, कृषि उद्योग समागम में उपकरण देख किसान हुए हैरान, देखें PHOTOS

Saturday, May 03, 2025-05:26 PM (IST)

भोपाल/मंदसौर : मध्यप्रदेश के किसानों-निवेशकों ने 3 मई को देखा कि प्याज-लहसुन की बुआई की नई तकनीक क्या है, किस-किस तरह के आम की किस्में हैं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित उपकरण कौन-कौन से हैं, उर्वरक संयंत्र कैसे काम करते हैं? ये सब देखकर उन्हें नई खेती की तकनीक की जानकारी लगी।

PunjabKesari

इस जानकारी के बाद किसानों ने कहा कि इन तकनीकों से खेती-किसानी में क्रांति आ जाएगा। मौका था मंदसौर जिले के सीतामऊ में आयोजित कृषि उद्योग समागम-2025 का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस समागम का शुभारंभ किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम में खेती से जुड़ी नई तकनीक, आधुनिक यंत्रों, उपकरणों के स्टॉल लगाए गए। इन उपकरणों में ट्रैक्टर, हैप्पी सीडर, प्याज-लहसुन बुआई यंत्र, ड्रोन, एआई आधारित उपकरण, पावर स्प्रेयर, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, सेंसर-आधारित उर्वरक संयंत्र, कृषि एवं उद्यानिकी की नवीनतम-उन्नत किस्में, पॉली/नेट हाउस, मल्चिंग, पौंड लाइनिंग, जैविक-नैनो फर्टिलाइजर, कस्टमाइज्ड माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, गौशाला उत्पाद, दुग्ध एवं हर्बल उत्पाद, पशु आहार, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बायो-फ्लॉक्स, टैंक- केज कल्चर मॉडल, एक्वेरियम डिस्प्ले शामिल थे।

PunjabKesari

जैविक खेती से हो रहा फायदा

किसानों ने देखा कि नई तकनीक की मदद से उन्नत खेती की जा सकती है। मोबाइल से खाद-पानी की मात्रा सेट हो रही है। इन तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे किसानों ने अपने साथियों को बताया कि वह शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खेती कर रहे हैं।

PunjabKesari

कई किसानों ने जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए पारंपरिक खेती छोड़ दी। वे जैविक फसलें उगा रहे हैं। आगर मालवा से आए किसान ने बताया कि वह सभी प्रकार की सब्जियां-फल और लहसुन-प्याज की खेती भी जैविक पद्धति से कर रहे हैं।

PunjabKesari

इस तरह से उन्हें भरपूर आमदनी हो रही है। इस प्रदर्शनी में धार से आए गौरव बगड़ ने बताया कि वह ग्राफ्टिंग विधि से पांच नई वैरायटी के आम के पौधे तैयार कर रहे हैं। वे इन आम के पौधों की सप्लाई कर्नाटक और महाराष्ट्र तक कर रहे हैं। इनमें मियांजाकी, सोनपरी और हाथीझोला जैसे आमों की नई वैरायटी शामिल हैं।

PunjabKesari

इतना हो रहा फायदा

गौरव ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर उन्होंने परंपरागत खेती छोड़कर यह नया बिजनेस स्टार्ट किया। समागम में लगी इस प्रदर्शनी में कई प्रकार के आधुनिक कृषि उपकरणों की भी जानकारी दी गई। किसानों ने साथियों को बताया कि वे मोबाइल के माध्यम से घर बैठे खेतों की निगरानी कर रहे हैं।

PunjabKesari

एक क्लिक से अपने फार्म और पंप की स्थिति पर वास्तविक समय पर अपडेट भी प्राप्त कर रहे हैं। मशीनों के माध्यम से किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रख रहे हैं। साथ ही, संतुलित मात्रा में और सही समय पर खाद और पानी दे पा रहे हैं। इससे किसानों की उपज में 20% तक की वृद्धि हो रही है, वहीं लागत में 20% की कमी आई है।

PunjabKesari

उर्वरक की खपत में भी बचत

किसानों ने बताया कि एनपीके उर्वरक की खपत में भी 50% की बचत हुई है। वहीं, ड्रिप इरीगेशन के माध्यम से 50% जल की बचत भी हो रही है। प्रदर्शनी में लगाए गए निगरानी उपकरणों के माध्यम से जलवायु, मौसम और जल और उर्वरक के सटीक प्रयोग के बारे में जानकारी मिल रही है। इसमें खर्च भी बहुत कम हो रहा है।

PunjabKesari

इस प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके जरिये किसान सौर ऊर्जा के जरिये सिंचाई कर सकते हैं। इस प्रदर्शनी में किसानों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की पद्धतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News