राजा की कुंडली देखने वाले पंडित ने फिर किया बड़ा खुलासा! जल्द ही केस में 5 और लोगों के नाम आएंगे सामने

Saturday, Jun 28, 2025-06:23 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में भविष्यवाणी करने वाले पंडित अजय दुबे ने एक बार फिर से बड़ा खुलासा किया है। राजा की मौत के बाद आत्मा शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचे पंडित अजय दुबे ने आज भी राजा के घर पर विशेष पूजन किया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने एक बाद फिर से भविष्वाणी की है। उनका कहना है कि इस केस में जल्द ही 5 और लोग सामने आयेंगे। साथ ही इस केस में सोनम के अलावा एक अन्य महिला भी शामिल है, जो जल्द ही बेनकाब होगी।

PunjabKesari

पंडित अजय दुबे ने कहा कि इसके पहले उन्होंने राजा की कुंडली देखकर बता दिया था कि जल्द ही इस हत्याकांड में 8 आरोपी पकड़े जायेंगे। उनकी ये भविष्यवाणी सही साबित हुई है। पंडित जी की इस सटीक भविष्यवाणी के बाद अब उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोग भी कुंडली भेजकर अपना भविष्य जानना चाहते है। कई लोगों को तो सोनम और राजा केस के बाद भय है और वो अपनी शादी के बाद का भविष्य जानना चाहते है। अब देखना होगा की इस बार पंडित अजय दुबे की भविष्यवाणी कब तक सही साबित होती है और राजा हत्याकांड में शामिल अन्य लोग कब तक गिरफ्तार होते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News