दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, यदि कांग्रेस सरकार बनती है और कोई SC-ST वर्ग से CM बनता है तो मुझे खुशी होगी

Monday, Jan 12, 2026-07:43 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): भोपाल डिक्लेरेशन -2 को लेकर कांग्रेस की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है इस प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अहम बयान दिए दिग्विजय सिंह से लेकर सज्जन सिंह और फूल सिंह बरैया ने काफी महत्वपूर्ण बातें बोली हैं

दलित एजेंडा को दिग्विजय लागू नहीं कर पाए, क्योंकि इसको अधिकारियों ने पलीता लगाया

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि  हम डिक्लेरेशन 2 पर चर्चा कर रहे, क्योंकि पहला सफल नहीं हुआ। आखिर दलित एजेंडा 2 की जरूरत हमें क्यों हुई, दलित एजेंडा को दिग्विजय लागू नहीं कर पाए थे क्योंकि इसको अधिकारियों ने पलीता लगाया था।

सज्जन सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने दलित एजेंडा पर मन से काम किया लेकिन उन्हें ये कहने में कोई  गुरेज नहीं है कि अधिकारियों ने उसे फेल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। ये कानून लागू नहीं हो पाया क्योंकि अधिकारियों  ने नहीं चाहा......हम इसे लागू नहीं कर पाए इसलिए हमारी सरकार नहीं बन पाई ।

भोपाल डिक्लेरेशन बैठक में बोले दिग्विजय सिंह

वहीं इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि  इमरजेंसी के समय इंदिरा गांधी ने SC-ST  को पेट्रोल पंप एजेंसी दी, खेती के पट्टे दिए, अर्जुन सिंह के कार्यकाल में जमीनें दी गई। दिग्विजय सिंह से कहा कि अब समय आ गया है कि जेन ज़ी का विचार क्या है ,वो क्या चाहते हैं उनसे चर्चा  होनी चाहिए । भोपाल डिक्लेरेशन 2 पर काम करना है । दिग्गी ने कहा कि 13 जनवरी 2027 को भोपाल 2 डिक्लेरेशन होगा, भारतीय संविधान और लोकतंत्र को खतरा है।

वहीं  सज्जन वर्मा के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि  जमीनों पर दबंगों का कब्जा था, st और sc को उनसे छीनकर पट्टे बांटे थे लेकिन खामियाजा भुगतना पड़ा। हजारों SC ST के लोग पट्टे के कागजात लिए हुए हैं लेकिन बीजेपी सरकार में उनको पट्टे  नहीं मिल रहे हैं।

कांग्रेस सरकार में कोई SC-ST वर्ग से CM बनता है तो खुशी होगी-दिग्गी

वहीं इस मौके पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने बड़ी बात बोल दी। दिग्गी राजा ने कहा कि यदि प्रगेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और SC या ST वर्ग का कोई मुख्यमंत्री बनता है तो उन्हें खुशी होगी ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News