इंदौर पहुंचे अजय देवगन, बोले- यहां आना हमेशा अच्छा लगता है, स्वच्छता की जमकर की तारीफ
Friday, Feb 20, 2026-05:06 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आज बॉलीवुड अभिनेता Ajay Devgn पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के एक निजी ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अजय देवगन ने इंदौर की स्वच्छता और यहां के लोगों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें इंदौर आना हमेशा अच्छा लगता है। वे अक्सर शहर में आते रहते हैं और हर बार यहां की साफ-सफाई और व्यवस्थाएं प्रभावित करती हैं। अभिनेता ने कहा कि इंदौर देश के स्वच्छ शहरों में अपनी अलग पहचान बना चुका है और यहां के लोग भी बेहद सहयोगी और सकारात्मक हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

