Punjab Kesari MP ads

गंगा जमुना स्कूल पर लगे धर्मांतरण के आरोप, 2 हिंदू टीचर बन चुकी मुस्लिम

Tuesday, Jun 06, 2023-04:06 PM (IST)

दमोह(इम्तियाज चिश्ती): दमोह जिले के गंगा जमुना स्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल में इन दिनों रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पहले बच्चियों को हिजाब पहनाने का मामला सामने आया था जिस पर बाल आयोग ने दमोह एसपी व कलेक्टर से इस मामले में जांच के लिए एक पत्र लिखा था। इस पर दमोह कलेक्टर द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा फिर से गहन जांच के आदेश दिए जिसके बाद पांच सदस्यीय एक टीम गठित की गई है जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश बाल आयोग की टीम ने यह पाया गया कि गैर मुस्लिम बच्चियों को जबरन हिजाब पहनाया जाता था।  वह भी स्कूल यूनिफार्म का हिस्सा बता कर। हिजाब को पहले स्कार्फ के बहाने से ढक दिया गया था जब स्कूल की गहन जांच की गई तो ताजा मामला फिर एक बार सामने आया जब भोपाल मध्य प्रदेश बाल आयोग की टीम ने पाया कि स्कूल में धर्मांतरण जैसे मामले देखने को मिल रहे।

PunjabKesari

स्कूल की 3 महिला टीचर जो पहले हिंदू थी आज वह मुस्लिम नामों से जानी जा रही हैं। स्कूल में टीचर होने से पहले उनके सभी दस्तावेज हिंदू नाम से थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि स्कूल में नौकरी के बाद उन्हें किसी प्रकार का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News