इस अमेरिकी पर्यटक ने हिंदी गानों पर डांस किया, विश्व शांति पर दिया विशेष जोर
Sunday, Feb 05, 2023-11:11 AM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के खजुराहो पर्यटन नगरी (world tourism city khajuraho) के भ्रमण पर अमेरिका (USA) से आए पर्यटक बार्बी (American tourist barbie) शुक्रवार को खजुराहो की सड़कों पर हिंदी गानों (dance on hindi songs) पर नृत्य करते दिखाई दिए। बार्बी अपने हाथ में एक तख्ती भी लिए थे। जिसमें विश्व शांति अंकित था।
विश्व शांति उनका एक मात्र उद्देश्य
मीडिया से बात करते हुए बार्बी ने बताया कि वह विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नृत्य करते हुए विश्व शांति का संदेश दे रहे हैं। शनिवार को वे नगर के शिवसागर तालाब के पास नृत्य कर रहे थे। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इन दिनों गुस्सा, नफरत और दु:ख का माहौल है। ऐसे में वे लोगों को खुश रहकर मुस्कुराने और शांति स्थापित करने का संदेश दे रहे हैं। बार्बी को नृत्य करते देख लोगों का हुजूम लग गया था।