दिग्गी के प्रचार में निकली पत्नी अमृता, साध्वी प्रज्ञा को लेकर कही यह बात

4/26/2019 2:58:51 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जुबानी हमले जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार में उतरी उनकी पत्नी अमृता सिंह ने भी गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा का नाम लिए बिना छह नंबर स्थित शिवानी कॉम्पलेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वह कहेंगे कि कितना अन्याय हुआ। जेल में गलत किया गया। आप लोग ही बताएं कि जेल में रहने वालों को कभी सम्मान की नजर से देखते है क्या? जेल भी तभी गए होंगे जब अपराध किया होगा।

PunjabKesari

अमृता ने आगे कहा कि, ''पुलिस अपराधी से सच जानने के लिए तरह-तरह की कोशिश करती है। यह मैं नहीं कहती कि गलत किया या सही किया। मानव अधिकार आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है।'' अमृता ने कहा कि मुझ से ज्यादा मेरे पति दिग्विजय सिंह को आप बेहतर जानते हैं। वे आपके बीच 40 साल से हैं। उन्होंने भोपाल को कई सौगातें दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी से आपको क्या मिलेगा जो आपको जानता नहीं, आपसे मिला नहीं और आगे मिलेगा भी नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News