मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन और लंबित एरियर को लेकर बड़ी खबर

Wednesday, Dec 17, 2025-04:15 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश में वेतन और लंबित एरियर को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों में आक्रोश पनप रहा है। प्रदेश के कई नगर निकायों में इसको लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो रही है। कई नगर पालिकाओं, नगर परिषदों के कर्मचारी वेतन और एरियर को लेकर परेशान होते देखे जा रहे हैं। कमोवेश राजधानी भोपाल के नगर निगम में भी हाल कुछ ऐसे ही हैं।इन सब सब मामलों को लेकर नगर निकाय कर्मचारियों और अधिकारियों में आक्रोश इतना बढ़ चुका है कि वे आंदोलन की राह पर चलने को तैयार हैं ।

कांग्रेस वेतन और एरियर को लेकर कर्मचारियो के साथ

जानकारी ये है कि  भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। सफाई और आउटसोर्स कर्मचारियों को एरियर की जरुरत है लेकिन समस्या जस की तस है। वहीं इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कर्मचारियों के साथ खड़ी होती नजर आ रही है। कांग्रेस ने वेतन और एरियर को लेकर इसके लिए कर्मचारियों के हित में आंदोलन की बात कही है।

प्रदेश के कई नगर​ निकायों में ऐसी ही स्थिति

मध्य प्रदेश में कई दूसरे नगर​ निकायों में भी समय पर वेतन और लंबित एरियर देने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। करीब एक साल से एरियर का इंतजार कर रहे छतरपुर नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों भी आक्रोशित हैं। अभी उन्हें एक किस्त के भुगतान का वादा किया गया है।

नगर निकाय कर्मचारियों का कहना है कि एरियर का भुगतान करने के लिए प्रदेश सरकार और श्रम विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। हालांकि कई निकायों में भुगतान किया जा चुका है लेकिन कुछ नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों में आदेश का पालन नहीं किया गया है।इसी के चलते नरसिंहपुर नगर पालिका कर्मियों की हड़ताल शुरु हो गई है।

वहीं मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले समय पर वेतन भुगतान, लंबित एरियर की मांग को लेकर नगरपालिका नरसिंहपुर के कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। लिहाजा वेतन और एरियर के मुद्दा प्रसासन के लिए गले की फांस बन सकता है अगर इसे  समय रहते सुलझाया नहीं जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News