सनातन संस्कृति के अपमान पर आक्रोश: सवर्ण आर्मी ने गुना में फूंका तमिलनाडु के CM स्टालिन का पुतला

Saturday, Oct 04, 2025-03:43 PM (IST)

गुना। (मिसबाह नूर): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए, स्वर्ण आर्मी मध्य प्रदेश ने शनिवार को गुना के हनुमान चौराहे पर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व स्वर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने किया, जिसमें उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री स्टालिन पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया है।
सवर्ण आर्मी ने कहा कि एम.के. स्टालिन और उनकी पार्टी पेरियारवादी मानसिकता से प्रेरित हैं और लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टालिन की पार्टी ने दशहरा के अवसर पर भगवान श्री राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का पुतला दहन करवाकर करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। 

PunjabKesariविक्रम सिंह तोमर ने कहा, भगवान राम किसी एक की संपत्ति नहीं हैं।  उन्होंने पूरे देश में मानवता का संदेश दिया, चाहे वह माता शबरी हों, राक्षस विभीषण हों, या वानर-भालू हों—उन्होंने सभी को गले लगाया और सामाजिक समरसता की बात की।

सनातन संस्कृति का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सवर्ण आर्मी ने चेतावनी दी कि अगर सनातन परंपराओं का अपमान जारी रहा, तो स्वर्ण आर्मी गुना और मध्य प्रदेश में हर स्तर पर इसका कड़ा विरोध करेगी। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने एम.के. स्टालिन के विरोध में जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News