दूसरे समाज में लव मैरिज करने पर भड़के परिजनों ने लड़के के घर में की तोड़फोड़, कई वाहनों में लगाई आग

Tuesday, Sep 14, 2021-03:20 PM (IST)

रायसेन(नसीम अली): रायसेन में सिलवानी के कुंडाली गांव में बेटी की लव मैरिज से उसके मां बाप इतना नाराज हुए कि उन्होंने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ कर उनमें आग लगा दी गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। अपर कलेक्टर अनिल डामोर, एसपी विकास कुमार, एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। मामले को लेकर 20 पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। 10 लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है।

PunjabKesari

दरअसल, दो अलग अलग समाज के प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर गए थे। दो दिन पहले ही लड़की पक्ष को पता चला कि दोनों ने शादी रचा ली है। इससे लड़की के परिजन नाराज होकर लड़के पक्ष पर हमला कर दिया। रात में बड़ी संख्या में घरों और वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

PunjabKesari

युवक के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार रात साढ़े 7 बजे लड़की पक्ष के लोगों ने सब स्टेशन से लाइट बंद कर दी थी और अंधेरे में घटना को अंजाम दिया। जिससे कि लोगों की पहचान ना हो सके। बड़ी संख्या में दूसरे समाज के लोगों के घरों पर पथराव और आगजनी की। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं। लोगों ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
PunjabKesari
वहीं दूसरी ओर विवाद के बीच लड़की का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह खुद को बालिग बता रही है और कह रही है कि उसने शादी अपनी मर्जी से की है। युवती का कहना है कि उन्हें कोई परेशान ना करे, अगर कोई करता है तो इसके जिम्मेदार उसके घरवाले होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News