MP की तीन विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के लिए तारीखों का ऐलान
Tuesday, Sep 28, 2021-01:00 PM (IST)

भोपाल(इजहार खान): मध्य प्रदेश में एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग है। वहीं, दो नवंबर को मतगणना है। राज्य की पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जबकि एक सीट खंडवा में लोकसभा उपचुनाव होने हैं। सभी सीटें विधायकों और सांसद के निधन के बाद खाली हुई थी।
बता दें कि जोबट विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यह प्रदेश के झाबुआ जिले में आती है। जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन से यह सीट खाली हुई थी। सतना जिले के भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन से रिक्त हुई। रैगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। रैगांव विधानसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। पृथ्वीपुर सीट पर 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन से खाली हुई थी। वहीं बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन के बाद खंडवा लोकसभा सीट खाली है।