Punjab Kesari MP ads

किशोर कुमार के समाधि स्थल पर पहुंचे अनूप जलोटा, बिग बॉस में कैटरीना कैफ को साथ ले जाने की जताई इच्छा

Thursday, Mar 23, 2023-02:44 PM (IST)

खंडवा (निशात सिद्दीकी): भजन गायक अनूप जलोटा खंडवा में हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की समाधि पर पहुंचकर नमन किया। उन्होंने यहां सरकार से गुहार लगाई कि समाधि स्थल की तरह किशोर कुमार के पैतृक घर को भी सहेजा जाए। यहां उन्होंने किशोर कुमार के गीत गुनगुनाए और कहा कि नए कलाकार भी उन्हें गुनगुनाते हैं, मैं भी आज खंडवा की भजन संध्या में उनके गीत गाऊंगा। अनूप जलोटा ने कहा कि फिर से बिग बॉस में जाने का मौका मिले तो अब कैटरीना कैफ को साथ लेकर जाऊंगा।

PunjabKesari

खंडवा में भजन संध्या में प्रस्तुति देने पहुंचे अनूप जलोटा ने किशोर कुमार समाधिस्थल पर मीडिया से बात करते हुए पठान, नाटू-नाटू, कुमार विश्वास के मुद्दे पर भी बात की। बॉलीवुड में बॉयकॉट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बॉयकॉट जैसा कुछ नहीं होता। जनता को जो पसंद होता है, उसे देखने वो जरूर थियेटर तक जाती है।

PunjabKesari

पठान फ़िल्म देखने में लोगों को मजा आया, इसलिए वो हिट हुई। नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने पर खुशी जाहिर की और कहा कि उसके म्यूजिक डायरेक्टर को मैंने व्यक्तिगत भी बधाई दी। बिग बॉस के सवाल पर जब जलोटा ने कैटरीना के साथ जाने की बात कही तो ठहाके लग पड़े। उन्होंने यहां 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...' भी गुनगुनाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News