आगर मालवा से भाजपा को एक और बड़ा झटका, सुसनेर से पूर्व विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा
Thursday, Sep 14, 2023-05:31 PM (IST)

आगर मालवा: विधानसभा चुनाव से पहले आगर मालवा से भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां बगावती तेवर दिखाते हुए सुसनेर विधानसभा से भाजपा विधायक रहे पूर्व विधायक संतोष जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संतोष जोशी ने इसकी जानकारी दी और वजह भी बताई कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा क्यों दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी पार्टी में जाने का इरादा नहीं है। वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
पूर्व विधायक ने बताया कि इस्तीफा देने के पीछे कई कारण है। सुसनेर क्षेत्र में इस समय सब लोगों में एक निराशा का भाव है। श्रीराम चरम पादुका पूजन के दौरान मैं गांव-गांव गया। हर गांव से 10 से 20 लोग मेरे कान में आकर यही करते थे कि इस बार मत झुकना। हम परेशान हो गए हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। एक तरह से क्षेत्र में आराजकता का माहौल बन गया है और अच्छे लोग भी मौन हो जाएंगे तो यह अच्छा नहीं है।