UK से आए यात्रियों में एक और कोरोना पॉजिटिव, बावजूद इसके लोग नहीं पहन रहे मास्क

12/26/2020 8:09:22 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में कोविड पॉजिटिव के मामलो में भले ही कमी आई हो। लेकिन यूके से आए हुए लोगों के पॉजिटिव आने के बाद भी शहर में आमजन मास्क के प्रति अपनी लापरवाही बरतते देखे जा रहे हैं। हाल में ही स्कॉटलैंड से इंदौर आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। अब उन्हीं में से एक और युवक जांच के बाद पॉजिटिव समाने आया है। दोनों ही पॉजिटिव मरीजों को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Indore, Corona positive, United Kingdom, Kovid 19

इंदौर स्वास्थ्य विभाग ने यूके से आए यात्रियों का कोरोना टेस्ट शुरू किया है। जिसमें अब तक जो यात्रियों की सूची मिली थी। जिनमें से कुछ यूके वापस लौट गए, तो कुछ इंदौर आकर अन्य राज्यों में चले गए है। स्वास्थ विभाग के अनुसार कुल इंदौर जिले के 91 लोग सामने आए है। जिनमें से 68 यात्रियों के टेस्ट करवाए गए हैं। जिनमें से कुल दो लोग पॉजिटिव हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है, बाकि जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्हे घरों में रखने की बात कही गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News