कर्जमाफी के बाद किसानों को कमलनाथ सरकार का एक और तोहफा

1/5/2019 9:55:47 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी के ऐलान के साथ सत्ता में आई कांग्रेस अब किसानों को एक और तोहफा देने जा रही है। कृषि मंत्री सचिन यदव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिए जाएंगे। जिन किसानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं उनकी समीक्षा की जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना पूरा केंद्र किसानों पर रखा।

PunjabKesari

 

कर्ज माफी से लेकर अन्य वादे किसानों के लिए किए। अब सरकार में आने के बाद कृषि मंत्री सचिन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश भर में किसानों पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद किसानों पर लगे फर्जी मामलों को वापस लिया जाएगा। इससे पहले 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद सीएम कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर सबसे पहले साइन किए थे।

PunjabKesari

किसानों की कर्ज़ माफी के लिए 10 दिन का समय मांगा था मगर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे 2 घण्टे में पूर्ण करके दिखाया। वहीं अब किसानों पर दर्ज किए गए फ़र्ज़ी मुकदमे समीक्षा कर वापिस लिए जाएंगें। दरअसल, मंदसौर कांड में छह किसानों की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश में उपजे किसान आंदोलन ने बीजेपी सरकार को हिला दिया था। आंदोलन में प्रदेशभर के किसान शामिल हुए थे। इन पर पुलिस ने मुकदमें भी दायर किए थे। जिसका काफी विरोध किया गया था।

PunjabKesari

लेकिन उस समय कांग्रेस विपक्ष में थी और बीजेपी ने आरोप लगाए थे। इस आंदोलन में शामिल हुए लोग किसान नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित शरारती तत्व थे जिन्होंने प्रदेश का माहौल खराब करने का काम किया था। गौरतलब है कि हाल ही में बहुजन समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस सरकार से मांग कि थी कि एससी एसटी एक्ट आंदोलन के दौरान पिछले साल दलितों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएं। बसपा प्रमुख मायावती ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर सरकार ने फैसला जल्द नहीं लिया तो वह समर्थन वापस लेने पर विचार करेंगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News