बड़वानी में कृषि कैबिनेट से पहले SP की नियुक्ति, इस अफसर को मिला बड़वानी SP का जिम्मा,पहले भी दिखा चुके हैं जौहर

Sunday, Mar 01, 2026-09:31 PM (IST)

भोपाल(इजहार खान): मध्य प्रदेश में एक प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  पद्म विलोचन शुक्ला को एसपी बड़वानी नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा 2016 बैच के अधिकारी पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर पदम विलोचन शुक्ला को राज्य सरकार ने बड़बानी का नया एसपी नियुक्त किया है ।

PunjabKesari

आपको बता दें कि बड़वानी में SP का पद काफी दिनों से खाली पड़ा था। एसपी जगदीश डाबर की रिटायरमेंट के बाद इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई थी।

वहीं माना जा रहा है कि कल बड़वानी में कृषि कैबिनेट को देखते हुए राज्य सरकार ने जिले के एसपी का पद भरा है।  लिहाजा विलोचन शुक्ला पहले झाबुआ में भी SP पोस्ट पर रह चुके हैं।                    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News