Punjab Kesari MP ads

मध्य प्रदेश में अब IPS अफसरों की ट्रांसफर घड़ी बिल्कुल पास,इतने जिलों के SP बदलेंगे,ऐलान कभी भी

Saturday, Apr 11, 2026-11:32 PM (IST)

(भोपाल): मध्यप्रदेश में 26 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए जा चुके हैं और 13 से अधिक जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। यह प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ था। काफी समय से इस बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं।

वहीं अब मध्य प्रदेश में IPS अफसरों की ट्रांसफर को लेकर हलचल तेज है। होली, रंगपंचमी और ईद के साथ ही नवरात्र भी बीत चुके हैं। अब प्रशासनिक स्ट्राइक की बारी है। एमपी में आईपीएस अफसरों की तबादला सूची लगभग तैयार हो चुकी है। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार करीब 2 दर्जन के करीब जिलों में एसपी बदले जा सकते हैं और जल्द ही तबादला सूची जारी होने की संभावना है। प्रस्तावित सूची में कई जिलों में नए एसपी की पदस्थापना हो सकती है। जिन जिलों में बदलाव की संभावना है। इनकी सूची नीचे है...

इन जिलों के एसपी बदले जा सकते हैं..

शाजापुर से यशपाल सिंह राजपूत, शिवपुरी से अमन सिंह राठौर,डिंडौरी से वाहिनी सिंह, मंडला से  रजत सकलेचा, छतरपुर से अगम जैन, बुरहानपुर से देवेंद्र कुमार पाटीदार, निवाड़ी से राय सिंह नरवरिया, नीमच से अंकित जायसवाल, दमोह से श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सिवनी से सुनील कुमार मेहता, आगर मालवा से विनोद कुमार सिंह, ग्वालियर से धर्मवीर सिंह, उज्जैन से प्रदीप शर्मा, जबलपुर से संपत उपाध्याय के नाम शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि  गृह विभाग इसा दिशा में तैयारी कर चुका है और कभी भी आदेश जारी हो सकते हैं। तबादला सूची में सबसे ज्यादा फायदा 2020 बैच के पांच आईपीएस अफसरों को होगा, जिन्हें जिलों में एसपी पद की कमान सौंपी जाएगी। क्योंकि अब तक 2019 बैच के आईपीएस भी जिलों में एसपी पद पर आ चुके हैं। इसके अलावा कोर्ट के आदेश से प्रमोटी आईपीएस बने अधिकारी भी जिले के एसपी बन सकते हैं। लिहाजा IAS अधिकारियो के बाद अब IPS अफसरो ंको लेकर हलचल तेज है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News