Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस में नियुक्तियां ! महापौर बने प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष, आदेश जारी

Wednesday, Sep 09, 2026-01:40 PM (IST)

रायपुर: कांग्रेस की राजनीति में नियुक्तियों का दौर जारी है। यहां कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। जिसमें भिलाई-चरौदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष के रूप में भिलाई-चरौदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अनुमति से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया है। 

वहीं, भिलाई-चरौदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे के साथ-साथ झारखंड अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष के तौर पर प्रशांत किशोर को नियुक्ति किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News