Punjab Kesari MP ads

बीमा पॉलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी गिरफ्तार, लड़की की आवाज निकालकर जाल में फंसाते थे आरोपी

Wednesday, Jun 08, 2022-06:31 PM (IST)

रायपुर (सतेंद्र शर्मा): रायपुर पुलिस ने कई राज्यों से करोड़ों की ठगी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन ठगों ने रायपुर निवासी के साथ भी 51 लाख की ठगी की थी। ये सभी आरोपी उत्तर प्रदेश में छिपे थे। बीमा पॉलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर कई राज्यों में ठगी कर चुके हैं। इनमें से एक लड़की की आवाज निकालकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

ग़ाज़ियाबाद से सभी आरोपी गिरफ्तार 

एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि खमतराई इलाके के रहने वाले मनमोहन वर्मा ने इस केस की शिकायत थाने में की थी। तब पूरे मामले का खुलासा करने में पुलिस जुट गई। तलाश करने पर इनकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में ट्रेस हुई। जिसके बाद रायपुर से एक टीम को भेजा गया। जिसके बाद सभी आरोपियों को ग़ाज़ियाबाद से गिरफ़्तार किया गया।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

आरोपियों के खाते चेक करने पर बैंक से करोड़ों रुपय के ट्रांजैक्शन का पता लगा है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनसे 5 मोबाइल, ATM कार्ड और कुछ अन्य सामान जब्त किया है। इस मामले में कुछ और आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News