Punjab Kesari MP ads

छात्रों की गूंज’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

Sunday, Sep 20, 2026-03:12 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद सियासत तेज हो गई है। कार्यक्रम में मंच पर बुलाए गए छात्रों और उनके राजनीतिक जुड़ाव को लेकर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव का आरोप है कि कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक बताया गया, लेकिन मंच पर कांग्रेस से जुड़े लोगों को जगह दी गई। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम से बीजेपी भयभीत है और युवाओं का समर्थन राहुल गांधी के साथ है।

PunjabKesari

दरअसल, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद मंच पर मौजूद लोगों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन छात्रों को भी NSUI और कांग्रेस से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रचारित किया, जिन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। वर्मा ने कहा कि देवास का एक व्यक्ति ड्राइवर परिवार से आता है और देश में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद बीजेपी में बेचैनी है।

PunjabKesari

वर्मा ने यह भी कहा कि देश का युवा अब अपने हितों को लेकर जागरूक हो चुका है और राहुल गांधी को युवाओं की आवाज बताया। वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव ने इन दावों पर पलटवार किया। यादव ने आरोप लगाया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों की समस्याएं सुनने के बजाय नौटंकी और दिखावा किया गया।

PunjabKesari

बीजेपी के मुताबिक राहुल गांधी के मंच पर उज्जैन की जिला पंचायत सदस्य राधा मालवीय को बुलाया गया, जिन्हें बीजेपी कांग्रेस में सक्रिय बताती है। वहीं रंजीत को NSUI की राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य और तानैय शर्मा को कांग्रेस का पदाधिकारी बताते हुए भी बीजेपी ने सवाल उठाए। राकेश यादव का आरोप है कि कांग्रेस ने कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक बताया था, लेकिन अपने ही पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े लोगों को मंच पर बुलाकर कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कथित तौर पर पहले से तय लोगों को छात्रों के रूप में मंच पर पेश किया और कार्यक्रम में मनोरंजन और स्क्रिप्टेड चुटकुलों का सहारा लिया। ओबीसी के मुद्दे पर भी बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाए और कहा कि संबंधित मामला न्यायालय में है और न्यायालय के आदेश के बाद ही उसका निराकरण होगा। अब ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद मंच पर बुलाए गए लोगों की राजनीतिक संबद्धता और कार्यक्रम के स्वरूप को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News