पद संभालते ही पहले ही दिन महिला कलेक्टर की अफसरों-कर्मचारियों को दो टूक,कहा- बोलूंगी कम,एक्शन ज्यादा करुंगी
Sunday, Apr 12, 2026-05:21 PM (IST)
(सतना): मध्यप्रदेश में 26 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए जा चुके हैं और 13 से अधिक जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। यह प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ था। काफी समय से इस बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब कलेक्टर अपने अपने कार्यभार को संभाल रहे हैं। इसी बीच मैहर जिले की नई कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट बिदिशा मुखर्जी ने भी शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार संभालते ही कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने अपनी प्राथमिकता और कार्यशैली से अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करा दिया है। उन्होंने पहली ही बैठक में अपने काम करने के तरीके और अंदाज से संदेश दे दिया है कि कैसे काम करना है और किस तरह से लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है।
बोलूंगी कम और कार्रवाई ज्यादा करुंगी- कलेक्टर बिदिशा
दरअसल शनिवार को अपना पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर के साथ ही वहां की व्यवस्थाएं देखीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जान पहचान की और इसके बाद अपनी पहली बैठक जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर की । बैठक में कलेक्टर बिदिशा ने तल्ख तेवर दिखाए और अपने काम करने के अंदाज को लेकर अहम संकेत दिए। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली से अवगत कराते हुए बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि वो बोलूंगी कम और कार्रवाई ज्यादा करेंगी।
मां शारदा लोक को लेकर ली जानकारी
नवागत कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने पहले मां शारदा के दर्शन किए उसके बाद एसडीएम और तहसीलदार के साथ परिसर का मुआयना किया। उन्होंने मां शारदा लोक के संबंध में जानकारी ली और आगे की प्रगति के बारे जाना।
उन्होंने कहा मां शारदा मंदिर से मैहर की पहचान है, इसलिए मंदिर प्रबंधन और यहां कानून व्यवस्था प्राथमिकता में रहेगी। कलेक्टर ने पहली बैठक जल गंगा संवर्धन की ली है। इस मौके पर उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्व का क्षमता से निर्वहन करें। कोई समस्या है तो सीधे चर्चा करें। लेकिन लापरवाही को कोई स्थान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि, मैं बोलूंगी कम, कार्रवाई ज्यादा करूंगी। कलेक्टर के इस अदांज और रुख से साफ है कि सतना में वो अपने तरीके से काम करेंगी।

