Punjab Kesari MP ads

बैतूल में नए कलेक्टर की नियुक्ति, IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली कमान

Sunday, Apr 12, 2026-03:48 PM (IST)

बैतूल। (रामकिशोर पवार): नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के पालन में उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।

जिले में आगमन पर नवागत कलेक्टर डॉ. सोनवणे का अपर कलेक्टर वंदना जाट सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। डॉ. सोनवणे इससे पूर्व आयुक्त, नगर निगम रीवा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।Collapse


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News