Punjab Kesari MP ads

नेता नहीं कार्यकर्ता समझ दतिया के रण में अड़े हैं BJP बॉस, 15 दिनों से बूथ स्तर पर खुद संभाली है कमान

Monday, Jul 27, 2026-06:17 PM (IST)

(दतिया):दतिया उपचुनाव में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा चुका है। पार्टियों के स्टार प्रचारक अब दतिया के दंगल में अपनी अपनी तरह माहौल बनाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चुनावी ऱणनीती को लेकर पंजाब केसरी से खास बातचीत की है। इस बातचीत में सामने आय़ा है कि खंडेलवाल ने बूथ मेनेजमेंट को लेकर काफी बारीकी से काम किया है और इस बूथ को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत  है।

बूथ को मजबूत बनाने पर जमीन पर काम कर रहे खंडेलवाल

दतिया उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल किस तरह मैदान में डटे हुए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने बूथ को लेकर पूरी तरह से कमान संभाल रखी है और 15 दिनों से वहीं पर डेरा डाल कर रखा है। खंडेलवाल ने कहा है कि कार्यकर्ताओं से साथ ही नेताओं का भी पूरा ध्यान दतिया उपचुनाव पर है क्योंकि पूरे प्रदेश में एक ही उपचुनाव है।  खंडेलवाल का कहना है कि सारे कार्यकर्ता काम में जुटे हुए हैं और सभी जानते हैं कि काम विचारधारा  के लिए करना होता है। खंडेलवाल ने साफ कर दिया है इस चुनाव को सभी इमानदारी के साथ लड़ रहे हैं और वो खुद एक कार्यकर्ता के नाते मोर्चा संभाले हुए है। कहा जा सकता है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किस कदर इस उपचुनाव को गंभीरता से लिया है और बूथ मैनेजमेंट को लेकर वो धरातल पर काम कर रहे हैं।

बवाल काटने वाले कार्यकर्ताओं पर नहीं होगी कार्रवाई - खंडेलवाल

वहीं जब नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा था तो उनके समर्थकों ने काफी बवाल किया था और इस अनुशासहीनता के चलते कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की बात भी उठी लेकिन अब हेमंत खंडेलवाल ने इसको लेकर भी साफ कर दिया है। खंडेलवाल ने कहा है कि  ऐसी कोई बात नहीं है, उस वक्त क्षणिक आवेश में कार्यकर्ताओं ने कुछ कर दिया था, लेकिन वो सब परिवार हैं। ये पार्टी के भीतर की बात है और कार्यकर्ता हमारे परिवार के ही हैं, हम सब मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगें औऱ जीत दिलाएंगे।  इसके साथ ही खंडेलवाल ने कहा कि चाहे मैं हूं, नरोत्तम मिश्रा हों या आशुतोष तिवारी हों, हम सब कार्यकर्ता हैं और सभी इस उपचुनाव को जिताने के लिए लगे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News