Punjab Kesari MP ads

ऐसे आई ASI को मौत कि विभाग रह गया सन्न और परिवार पर हुआ वज्रपात,, 4 महीने बाद थी रिटायरमेंट,

Tuesday, Mar 17, 2026-11:12 PM (IST)

(सतना): सतना से एक  दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर एक एसएआई की मौत हो गई है। हार्ट अटैक से ASI परलोक सिधार गए। इस अचानक मौत से जहां परिवार में मातम है वहीं विभाग में शोक लहर  है। इस अनहोनी का किसी को अंदाजा नहीं था कि वो ऐसे दुनिया छोड़कर चले जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक  पुलिस विभाग के सहायक उपनिरीक्षक प्रभुनाथ तिवारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे सभापुर थाने में पदस्थ थे और इसी साल 4 महीने बाद यानिकी 31 जुलाई को सेवानिवृत होने वाले थे। लेकिन किसी को क्या पता था इससे पहले ही ऐसी घड़ी आ जाएगी की सब रोने पर मजबूर हो जाएंगे।

उनके निधन से पुलिस महकमे के साथ ही पैतृक गांव में भी शोक छा गया है। प्रभु राम तिवारी  62 वर्षीय के थे और  वो मूल रूप से रीवा जिले की जवा तहसील के ग्राम कोनी कला के रहने वाले थे। वे अपनी पत्नी के साथ बिरसिंहपुर में किराए के कमरे में रहते थे और अपना दायित्व निभा रहे थे।

ऐसे आई मौत

जानकारी के मुताबिक वो हर रोज की तरह सभापुर थाने में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद वे अपने कमरे पर चले गए। लेकिन तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए सतना ले जाया गया और एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालांकि डाक्टरों ने उन्हें बचाने के काफी प्रयास किए लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

रोता बिलखता परिवार छोड गए तिवारी

जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें पहले से ही हृदय संबंधी समस्या थी और कुछ समय पहले ही नागपुर से उपचार कराकर लौटे थे।  एएसआई प्रभुनाथ तिवारी अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। लेकिन इनकी असमय मौत से  परिवार में मातम है । लिहाजा उनकी मौत से विभाग में भी शोक की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News