Punjab Kesari MP ads

VIDEO : विदिशा पहुंची ''अटल अस्थि कलश यात्रा'', लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Thursday, Aug 23, 2018-07:28 PM (IST)

विदिशा : गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 'अटल अस्थि कलश यात्रा' विदिशा पहुंची। विदिशा-भोपाल मार्ग पर भाजपा नेताओं और आम लोगों ने कलश यात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।

PunjabKesari

विदिशा के बाद 'अटल अस्थि कलश यात्रा' ग्यारसपुर तहसील के लिए आगे बढ़ी। यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री वीरेंद्र कुमार, एमपी के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मंत्री गोपाल भार्गव, सूर्यप्रकाश मीना, सांसद प्रह्लाद पटेल भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अटल जी के लिए सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि पूरा देश श्रद्धानवत है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल होने के नाते भाजपा कार्यक्रम आयोजित कर रही है, लेकिन साहित्य, कला, आध्यात्म के क्षेत्र में भी अटल जी के सम्मान में कार्यक्रम हो रहे हैं और उनके नाम पर पुरस्कार और सम्मान शुरू किए जा रहे हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के उन आरोपों को भी बेबुनियाद करार दिया, जिसमें कांग्रेस ने अटल जी के अस्थि कलश यात्रा के जरिए भाजपा पर राजनीतिक फायदा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी और इंदिरा जी के समय कांग्रेस ने भी यही किया था। वहीं, मप्र के मंत्री गोपाल भार्गव ने अटल जी की अस्थि कलश यात्रा के मार्ग और कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भोपाल से शुरू होकर सागर, दमोह होते हुए ओरछा स्थित बेतवा नदी में समाप्त होगी, जहां अटल जी की अस्थियां बेतवा में विसर्जित की जाएंगी। बता दें कि 'अटल अस्थि कलश यात्रा' के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। यात्रा जब तक निकल नहीं गई, तब तक ईदगाह रोड को डायवर्ट किया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Related News