सिंगरौली के जंगल में दीया पहरी गुफा में आदमी के अंगों की हड्डियां मिलने से लोगों में दहशत का माहौल

Saturday, May 16, 2020-04:29 PM (IST)

सिंगरौली (अनिल सिंह): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई के जंगल में दीया पहरी गुफा में आदमी के कुछ अंगों का कंकाल मिलने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। सरई थाना अंतर्गत ग्राम ओवरी के जंगल दीया पहरी की गुफा में मनुष्य के पैर व कुछ अंगों की हड्डियां मिलने से क्षेत्र के लोगों में काफी डर सा दिखाई दे रहा।

आपको बता दें कि दीया पहरी में एक देवी का मंदिर है जिनके दर्शन करने हेतु दूर-दूर से लोग आते जाते रहते हैं, लेकिन इसकी भनक भी ना चली। यह घटना लगभग 15 से 20 दिन की पहले की है। आज दोपहर जब गांव के ही एक व्यक्ति ने गुफा के पास गए तो देखा कि गुफा के बाहर एक व्यक्ति की पैर की हड्डियां व कुछ अंगों की हड्डियां पड़ी हैं। वे काफी डर गए और पुलिस को इनफॉर्म किया। सरई थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है।

पुलिस को घटनास्थल पर मृतक की अंडरवियर मिली है। इसके अलावा और कुछ हाथ नहीं लगा है। देखना यह दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है। बगल के गांव जठाटोला से आए यज्ञसेन सिंह गोड़ ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा लगभग 1 महीने पहले  गायब हो गया था। शायद जो हड्डियां गुफा के सामने मिली है उसी की हों। क्योंकि उस व्यक्ति का अंडरवियर भी पहाड़ पर मिला है जिससे घर वालों ने कुछ प्रतिशत पहचान कर लिया है। संका जताई जा रही है कि आखिरकार इसके मौत का रहस्य क्या हो सकता है।

कुछ लोगों का मानना है कि गुफा के अंदर एक सुराग है जिसमें बाहर चौड़ा है, लेकिन अंदर जाकर कम हो गया है। शंका यह भी है कि शायद अंदर गया होगा और वहां से लौट ना पाया होगा और घुटन से दम निकल गया होगा। क्योंकि लाल बहादुर सिंह 1 महीने से गायब है और  शंका जताई जा रही है। वह थोड़ा सा कम दिमाग का था और इस जगह पर आता जाता था।

वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हड्डियों का सैंपल ले लिया गया। इसे सैंपल हेतु भेजा जा रहा है डीएनए के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मरने वाला व्यक्ति कौन है। पुरुष है या स्त्री इसका भी पता देने के बाद ही चल पाएगा। क्योंकि पैर की हड्डी व अंडरवियर के अलावा और कुछ अभी मिला नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News