Punjab Kesari MP ads

MP में मची सनसनी, पूर्व CM खिलाफ लगे आपत्तिजनक बैनर्स से मची हलचल,गुस्साए समर्थकों ने फाड़ डाले होर्डिंग,माहौल गर्म

Sunday, Jun 14, 2026-05:54 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): राजधानी भोपाल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लगे पोस्टरों से हलचल मच गई..दिग्गी के सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करते लगे इन पोस्टरों को देखकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया और दिग्विजय समर्थकों ने नारेबाजी की।

भोपाल में बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे थे बैनर

दरअसल ये पोस्टर भोपाल में बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे थे.. जिनको लेकर  सियासत गरमा गई है।  इन पोस्टर में दिग्विजय सिंह का फोटो है और उनको सुप्रीम कोर्ट को चोर कहते रेखांकित किया गया है। इस होर्डिंग में लिखा है कि  ईवीएम गलत, चुनाव आयोग गलत ,सरकार गलत और अब सुप्रीम कोर्ट भी..

समर्थकों ने की नारेबाजी, फाड़ डाले बैनर

PunjabKesari

बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे इन होर्डिंग को देखकर एक दम से राजनीति गरमा गई और दिग्गी समर्थक नारे लगाने लग गए..यही नहीं दिग्गी समर्थकों ने इस होर्डिंग को फाड भी दिया और फिर गाड़ी मे बैछकर रवाना हो गए...लिहाजा इन होर्डिंग को देखकर  मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News