Punjab Kesari MP ads

CSP हिना खान पर कार चढ़ाने की कोशिश,बत्ती लगी गाड़ी को रोकने के दौरान टक्कर मारने का प्रयास

Monday, Feb 23, 2026-11:38 PM (IST)

(ग्वालियर): मध्य प्रदेश के  ग्वालियर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से हर कोई चौंक गया। यहां एक युवक ने महिला CSP हिना खान पर कार चढ़ाने की कोशिश की। दरअसल जब हिना खान ने एक बत्ती लगी कार को रोका, तो युवक ने टक्कर मारने की कोशिश की। लेकिन हिना खान की सतर्कता की वजह से कोई अनहोने होने से बच गई।

ग्वालियर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब CSP हिना खान पर एक कार चढ़ाने की कोशिश की गई। घटना के दौरान वह मौके पर मौजूद पुलिस टीम के साथ निरीक्षण कर रही थीं। अचानक तेज रफ्तार से आई कार उनकी ओर बढ़ी, लेकिन सतर्कता के चलते वह बाल-बाल बच गईं।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा ले रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार चालक ने तेज गति से वाहन बढ़ा दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और चालक को रोकने की कोशिश की। यह घटना शहर के व्यस्त इलाके में हुई, जब CSP हिना खान ने एक संदिग्ध कार को रोका. कार पर बत्ती लगी हुई थी, जो संभवतः अनधिकृत रूप से इस्तेमाल की जा रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने कार को सीधे CSP हिना खान की ओर मोड़ दिया, जिससे टक्कर की आशंका पैदा हो गई. हालांकि, CSP हिना खान की सतर्कता से वे बाल-बाल बच गईं. लेकिन इसी बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई. इस घटना में ड्राइवर को चोट आई।

पुलिस ने ठोका 15000 का चालान

ट्रैफिक पुलिस ने युवक की गाड़ी का का 15 हजार रुपये का चालान काटा ह। इसके बाद युवक को आगे की जांच के लिए पड़ाव थाने भेज दिया गया.ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया।  युवक ग्वालियर के स्थानीय निवासी  बताया जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News