Punjab Kesari MP ads

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने चलाई गोली! किसान को सटाकर लगी, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Tuesday, Jul 14, 2026-05:06 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर किसान को गोली मारने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। किसान का आरोप है कि उसकी जमीन छीनी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा का है। जहां मंगलवार को एक किसान गोली लगने से घायल हुआ है। किसान मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी है। बताया कि उन पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। किसान का दावा है कि जमीन देने से इनकार किया तो उन पर गोली चलाई गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

आनन-फानन में गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, शालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News