मुस्लिम युवक के मुंह पर बजरंग दल ने पोता गोबर-स्याही, होटल में हिंदू युवती संग पकड़ा; अर्धनग्न कर जमकर पीटा
Monday, May 11, 2026-11:00 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को होटल में हिंदू युवती संग पकड़ा। इस दौरान बजरंग दल ने मुस्लिम युवक के मुंह पर गोबर-स्याही पोती। अर्धनग्न कर जमकर पीटा। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के गौतम नगर इलाके में स्थित प्राइड होटल (Pride Hotel) का है। जहां रविवार शाम को एक मुस्लिम युवक जहांगीराबाद निवासी 27 वर्षीय आरिफ खान और हिंदू युवती निवासी अयोध्यानगर कमरे में ठहरे थे। इस मामले में भनक लगते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने दोनों को कमरे से बाहर निकाला। तभी मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए विरोध करना शुरू कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के मुंह पर गोबर-स्याही लगाई गई। उसे अर्धनग्न कर जमकर पीटा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को साथ थाने ले गई। यहां पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती, दुराचार या गलत व्यवहार नहीं हुआ। वह युवक के साथ करीब 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है।
वहीं, आगे बताया कि पिछले दिनों युवक जेल में था। इन दिनों लड़की यहां रह रही है। वहां बाहरी लोगों के आने पर रोक है। इसीलिए होटल में कमरा लेकर दोनों मिलने आए थे। लेकिन, उसके साथ किसी भी तरह की गलत हरकत नहीं हुई। इसीलिए वह उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है। बताया गया कि घटना से 2 घंटे पहले ही युवक-युवती ने होटल में चेक इन किया था।
पुलिस जांच में आरिफ खान का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा केस हैं और 5 मामले अभी कोर्ट में चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरिफ कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। फिलहाल गोविंदपुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, विहिप पदाधिकारी जितेंद्र चौहान ने कहा कि इस मामले से बजरंग दल का कोई संबंध नहीं है।

