Punjab Kesari MP ads

पहले क्षेत्र की जनता से BJP MLA ने मांगी माफी, फिर जमकर ली अधिकारियों की क्लास

Sunday, May 03, 2026-04:27 PM (IST)

जबलपुर (विवेक तिवारी): जबलपुर में बिजली अधिकारियों की गलती की माफी  भाजपा विधायक ने मांगी है। उत्तर मध्य विधानसभा में लगातार गुल हो रही बिजली को लेकर विधायक अभिलाष पांडे ने जनता से माफी मांगी है । भाजपा विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने लगातार गुल हो रही बिजली को लेकर पहले को जनता से माफी मांगी फिर अधिकारियों की क्लास ली है।

अलग-अलग इलाके  के अधिकारियों को दिए निर्देश

विधायक अभिलाष पांडे ने अलग-अलग इलाके  के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। विधायक ने किसी भी कीमत पर बिजली गुल नहीं होने के लिए अधिकारियों को कह दिया है। इसके साथ ही बिजली गुल की समस्या को लेकर क्षेत्र की जनता से विधायक ने माफी मांगते हुए खेद जताया है। विधायक ने कहा कि केबलीकरण किया जा रहा है और दूसरे कई काम विधानसभा में किए जा रहे हैं। ट्रासंफार्मर को लेकर भी काम किए जा रहे हैं, कुल मिलाकर लोगों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News