धार में जयभान पवैया को इस बात पर आया भारी गुस्सा, बोले- भगवान भी माफ नहीं करेंगे,जमकर बरसे
Tuesday, Jun 30, 2026-03:17 PM (IST)
(धार): देश भर में श्रीराम मंदिर का चंदा चोरी पर हंगामा मचा हुआ है। इस मुद्दे को लेकर जहां लगातार बीजेपी पर निशाने साधे जा रहे हैं वहीं चंदा चोरी के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब श्रीराम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है, लोग इसे धार्मिक आस्था पर चोट मान रहे हैं। विरोधियों के साथ ही बीजेपी नेता भी अब इस कारनामे को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। इस कड़ी में अब मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने भी चंदा चोरी करने वालों के खिलाफ तीखे शब्द बोले हैं।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने भी भगवान श्रीराम का चंदा चुरानेवालों को आड़े हाथों लिया है और बड़ी बात बोलते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को भगवान भी माफ नहीं करेंगे। दरअसल जयभान सिंह पवैया मंगलवार को भोजशाला में दर्शनों के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के बाद भोजशाला के लिए हिंदुओं ने लंबा संघर्ष किया है। लेकिन अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी पर जयभान सिंह पवैया ने गहरा गुस्सा जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भगवान भी माफ नहीं करेगा। साथ ही कटाक्ष करते हुए पवैया ने कहा कि अयोध्या को लेकर कुछ राजनीतिक और तथाकथित सोशल मीडिया द्वारा एक भ्रम पैदा किया जा रहा है ।
पवैया बोले- ऐसे लोगों को भगवान राम सजा देंगे
चंदा चोरी पर जयभान सिंह पवैया ने कहा कि मामले में एसआईटी गठित हो चुकी है। जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा।पवैया ने बडी बात बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया उन्हें भगवान राम सजा देंगे। आपको बता दें कि जयभान सिंह पवैया का श्रीराम मंदिर आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है। श्रीराम मंदिर निर्माण के समर्थन में पवैया ने एक बड़ी मुहिम चलाई थी और देशभर में घूमे थे। यही कारण है कि श्रीराम मंदिर से चंदा चोरी पर पवैया का गुस्सा फूटा है।

