Punjab Kesari MP ads

Public Holiday: राज्य में छुट्टी का ऐलान, सरकारी स्कूल-कॉलेज और कार्यालय रहेंगे बंद

Tuesday, May 26, 2026-05:17 PM (IST)

डेस्क: छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 मई की सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश 28 मई को रहेगा। इस दिन सरकारी स्कूल-कॉलेज के साथ साथ शासकीय कार्यालय, सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

PunjabKesari

इससे पहले राज्य में बकरीद की छुट्टी 27 मई बुधवार को घोषित की थी लेकिन अब इसमें संशोधन करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग नए आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विभाग की पूर्व अधिसूचना क्रमांक GENS-1001/86/2025-GAD-5 06 नवंबर 2025 में वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाशों की सूची में बकरीद के लिए 27 मई का अवकाश निर्धारित था। अब राज्य शासन ने आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई 2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय के बाद राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News