MP में ईद की छुट्टी का संशय दूर, इतने मई को बकरीद की छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारी
Monday, May 25, 2026-07:29 PM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश में ईद उल जूहा (बकरीद) की छुट्टी में बदलाव किया है। पहले 27 मई को बकरीद की छुट्टी अब 28 मई को होगी। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।
28 मई को रहेगा सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश

27 मई 2026 बुधवार को ईद उल जुहा के घोषित अवकाश के स्थान पर अब दिनांक 28 मई वीरवार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 की धारा 25 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। 27 मई को सारे कार्यालय खुले रहेंगे।

