MP में सरकार ने राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि बढ़ाई, आदेश जारी
Tuesday, May 19, 2026-07:22 PM (IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य मंत्रियों द्वारा दिए जाने वाले स्वेच्छानुदान की अधिकतम राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह आदेश मंत्रि-परिषद द्वारा 11 मई 2026 को लिए गए निर्णय के पालन में जारी किया गया है। नई व्यवस्था 18 मई 2026 से प्रभावशील मानी जाएगी। पूर्व में राज्य मंत्रियों के लिए किसी एक मामले में एक वर्ष के दौरान स्वेच्छानुदान की सीमा 16 हजार रुपये निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 25 हजार रुपये कर दिया गया है।
मोहन सरकार के इस फैसले के साथ ही अब राज्यमंत्री किसी जरूरतमंद एक व्यक्ति को वर्ष में एक बार 25 हजार रुपए तक का स्वेच्छानुदान का लाभ दिला सकेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट में 10 राज्यमंत्री हैं। जिनके लिए सालाना 60 लाख रुपए का स्वेच्छानुदान बजट है।

