इंदौर में दिग्विजय सिंह पर फेंकी गई चूड़ियां, BJP बोली- लव जिहादियों का समर्थन न करें दिग्विजय

Saturday, Sep 27, 2025-04:49 PM (IST)

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के शीतलामाता बाजार में आज सुबह से ही सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन की खबर से माहौल गरम हो गया। 'लव जिहाद' की कथित मानसिकता को लेकर महिलाओं और व्यापारियों का प्रदर्शन जोरों पर रहा, जबकि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह को चूड़ियां भेंट करने की चेतावनी जारी की। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, और आखिरकार पुलिस ने दिग्विजय सिंह को बाजार में प्रवेश करने से रोक दिया।

प्रदर्शन की शुरुआत और महिला मोर्चा की चेतावनी
सुबह होते ही शीतलामाता बाजार में महिलाओं और स्थानीय व्यापारियों ने 'लव जिहाद' के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाओं से बाजार का माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन को और तेज कर दिया। उन्होंने अपने साथ चूड़ियां लाईं और दिग्विजय सिंह को संबोधित करते हुए कहा, ‘अगर दिग्विजय सिंह लव जिहाद जैसी सोच रखने वालों का समर्थन करते हैं, तो उन्हें चूड़ियां भेंट की जाएंगी। यह चूड़ियां उन्हें याद दिलाएंगी कि हम महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी। महिला मोर्चा की एक प्रमुख कार्यकर्ता ने कहा, ‘दिग्विजय सिंह को यह एहसास कराना जरूरी है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सड़क पर उतरकर अपना हक दिलाएंगी।’ इस प्रदर्शन में हिंदू संगठनों के सदस्य भी भगवा ध्वज लेकर शामिल हो गए, जिससे माहौल और गरम हो गया।

PunjabKesari, Digvijay Singh, Congress, BJP, Politics, BJP Mahila Morcha, Love Jihad

दिग्विजय सिंह का बाजार प्रवेश विफल, पुलिस से बहस
दिग्विजय सिंह के शीतलामाता बाजार पहुंचने से ठीक पहले ही विरोध की तैयारी पूरी हो चुकी थी। संभावित अप्रिय स्थिति को भांपते हुए इंदौर पुलिस ने भारी संख्या में जवान तैनात कर दिए। जब दिग्विजय सिंह बाजार की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस रोकटोक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका। तो दिग्विजय सिंह सीधे इंदौर के सर्राफा थाने पहुंचे। उनके साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता थे, जो नारे लगाते हुए थाने के बाहर जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की फोटो हाथों में थाम रखी थी, जो शांति और अहिंसा का संदेश दे रही थी। इधर, हिंदू संगठनों के सदस्यों ने थाने के बाहर चूड़ियां फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

इंदौर में दिग्विजय सिंह पर फेंकी गई चूड़ियां, BJP बोली- लव जिहादियों का समर्थन न करें दिग्विजययह घटना मध्य प्रदेश की सियासत में नया विवाद खड़ी कर सकती है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की ‘साजिश’ करार दिया है, जबकि भाजपा इसे ‘महिलाओं के मुद्दे पर जागरूकता’ बता रही है। दिग्विजय सिंह ने थाने से बाहर आकर पत्रकारों से कहा, ‘यह लोकतंत्र की हत्या है। हम महिलाओं के सम्मान के पक्ष में हैं, लेकिन ऐसी राजनीति से सवाल उठते हैं।’ भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। इंदौर एसपी ने बताया, ‘हमने दोनों पक्षों को शांत रहने की हिदायत दी है। कोई भी उकसावा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News