Punjab Kesari MP ads

बरगी डैम क्रूज हादसा: उमंग सिंघार का घटनास्थल दौरा, सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप, रेस्क्यू ऑपरेशन की ली जानकारी

Friday, May 01, 2026-06:57 PM (IST)

जबलपुर: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार आज जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे वाली जगह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सिंघार ने मौके पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली तथा वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम को समझा। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

PunjabKesariनेता प्रतिपक्ष ने इस गंभीर घटना को सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है और हर बड़े हादसे के बाद केवल जांच की औपचारिकता निभाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा अपनी जगह लेकिन जो घटना सरकारी कारणों और लापरवाही से हो तो फिर संबंधित विभाग और अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री बताएं कब कार्यवाही होगी ?

सिंघार ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं में भारी चूक की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि घटना स्थल पर आंधी-तूफान मापक यंत्र का अभाव था, ऐसे मौसम में क्रूज को अनुमति साथ ही पर्यटकों को लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराई गई थीं तथा अन्य कई गंभीर खामियां सामने आई हैं।

PunjabKesariसिंघार ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले में तत्काल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा भविष्य में भी ऐसे हादसे होते रहेंगे और कोई जिम्मेदारी तय नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश की जनता केवल जांच नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहती है। अंत में, सिंघार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News