Punjab Kesari MP ads

बीजेपी के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत ने कांग्रेस में जाने की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- फिलहाल तो पार्टी में ही हूं

Friday, Aug 18, 2023-05:49 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): भाजपा के कद्दावर नेता भंवर सिंह शेखावत के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई थी इसी बीच उन्होंने मीडिया में आकर बड़ा बयान दिया और इन अटकलों पर विराम लगवा दिया। उन्होंने चर्चा में कहा कि फ़िलहाल में पार्टी में ही हूं। दरअसल जनसंघ के जमाने से राजनीति में सक्रिय रहे शेखावत बीते कई वर्षों से भाजपा में हाशिये पर है। दो बार के विधायक रहे शेखावत के कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने की खबरें राजनीतिक गलियारों में जमकर हो रही है। इन चर्चाओं को उनसे बंद कमरे में बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा और शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदीवे के बीच हुई लंबी मुलाक़ात से बल मिल रहा है।

भारतीय जानता पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के 39 टिकट घोषित कर दिए है। इसी बीच भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नेताओं की फ़ेहरिस्त बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सिंधिया समर्थक व जावद सीट से बीजेपी के दावेदार रहे समंदर पटेल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसी बीच भाजपा के इंदौर के क़द्दावर नेता रहे भवर सिंह शेखावत के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने की चर्चा जोरों से चल रही है।

दरअसल शेखावत जनसंघ के जमाने से बीजेपी से जुड़े है। वे इंदौर विधानसभा नंबर पांच और बदनावर से विधायक रहे है। किसी जमाने में शेखावत की तुलना कांग्रेस के बड़े नेता महेश जोशी से कि जाती थी। उन्हें बीजेपी में राजपूत समाज और सहकारिता का बड़ा चेहरा माना जाता था। उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा के बीच इंदौर बीजेपी अध्यक्ष गौरव रणदीवे और पूर्व संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा उन्हें मनाने उनके दफ़्तर पहुंचे। इस बैठक में शेखावत के पुत्र व पूर्व संदीप शेखावत भी मौजूद थे। बैठक के बाद चर्चा में शेखावत ने कहा कि वे अब तक पार्टी में है। कांग्रेस में जाने की बात कोरी अफ़वाह है। भले ही भंवर सिंह शेखावत पार्टी में रहने की बात कर रहे हो मगर उनके तेवर बता रहे है कि विधानसभा टिकट नहीं मिलने पर वे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News