Punjab Kesari MP ads

BJP प्रत्याशी हुए ग्रामीणों के गुस्से का शिकार, जन संपर्क छोड़ भागे

Friday, Nov 16, 2018-03:34 PM (IST)

भोपाल: भोपाल की बैरसिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी का लगातार विरोध हो रहा है। स्थानीय जनता की मांग थी कि इस बार किसी लोकल नेता को टिकट दिया जाए। लेकिन बीजेपी वर्तमान विधायक विष्णु खत्री को मैदान में उतारा है। गुरूवार को खत्री जन संपर्क करने बैरसिया पहुंते थे। यहां लोगों ने उनका जमकर विरोध किया और नारेबाजी की। 

PunjabKesari
 

ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक पांच साल में पहली बार आए हैं। विधायक करारिया गांव में जन संपर्क करने पहुंचे थे। यहां उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। ग्रामीणों का का गुस्सा देख विधायक वापस लौट गए। यह पहली बार नहीं है, जब खत्री का विरोध हुआ हो। इस बार उनका विरोध पार्टी से बागी हुए पूर्व विधायक ने भी किया है। ब्रह्मानंद ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। उन्हें चुनाव आयोग की ओर से ट्रैक्टर चुनाव चिह्न भी मिल गया है। इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी के वर्तमान विधायक का विरोध हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह जीत ने के बार यहां नहीं आते। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News