BJP में बंपर नियुक्तियां, BJP महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति, जिलाध्यक्ष के साथ ही विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा
Monday, Jun 08, 2026-09:03 PM (IST)
(रायपुर): छतीसगढ़ भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए अहम फैसला लिया है। छतीसगढ़ बीजेपी ने अहम नियुक्तियां की है। संगठन को मजबूती देने की दिशा में ये बड़ा फैसला माना जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष किरन देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है। जहां माया झाड़ी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है वहीं उर्मिला तोकल को जिलाध्यक्ष बीजापुर बनाया गया है।

वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने विधानसभा प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति भी की है।आदेश के मुताबिक दिनेश कश्यप को बीजापुर विधानसभा का जिम्मा सौंपा गया तो श्रीनिवास को बस्तर का प्रभारी बनाया गया है जबकि रुप सिंह मंडावी को कोटा का जिम्मा सौंपा गया है।


