Punjab Kesari MP ads

विदाई में ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर झूमे SP, समर्थकों ने कंधों पर उठाकर मनाया जश्न

Thursday, May 07, 2026-07:30 PM (IST)

भिंड: जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव का प्रमोशन होकर अब डीआईजी पद पर ग्वालियर तबादला हो गया है। भिंड में उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। वजह बनी बॉलीवुड फिल्म खलनायक का मशहूर गाना  - “नायक नहीं… खलनायक हूं मैं । दरअसल, विदाई समारोह के दौरान जैसे ही यह गाना बजा, माहौल पूरी तरह बदल गया। समर्थकों और पुलिसकर्मियों ने डॉ. असित यादव को कंधों पर उठा लिया और सभी गाने की धुन पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक पुलिस अधिकारी की विदाई में खलनायक वाला गाना क्यों बजाया गया, जबकि कई लोग इसे सिर्फ हल्के-फुल्के अंदाज और खुशी का पल बता रहे हैं।

वहीं, समर्थकों का कहना है कि डॉ. असित यादव ने अपने कार्यकाल में अपराध पर सख्ती दिखाई और जनता के बीच अलग पहचान बनाई। यही वजह है कि उनकी विदाई भी यादगार अंदाज में की गई।
सोशल मीडिया पर कोई इसे “फिल्मी विदाई” बता रहा है तो कोई अलग स्टाइल वाला फेयरवेल कहकर शेयर कर रहा है। फिलहाल, भिंड से लेकर ग्वालियर तक इस अनोखी विदाई की चर्चा तेज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News