बलात्कार आपने किया, पाप मैं पाल रही हूं...रेप पीड़िता और महामंडलेश्वर की चैट वायरल, आश्रम में हैवानियत के आरोप
Friday, Jul 31, 2026-03:43 PM (IST)
उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के रहने महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। महिला ने रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। हालांकि बाबा ने इन आरोपों को नकार दिया था। लेकिन अब एक व्ह्ट्सएप चैट वायरल हुई है। महिला का दावा है कि यह बाबा और महिला के बीच बातचीत की चैट है।

क्या है चैट में
सामने आई व्हट्सएप चैट में महिला ने लिखा- डॉक्टर ने 10 दिन बाद दिखाने को कहा था। मैं प्रेग्नेंट हूं, आप मुझे डॉक्टर के पास कब लेकर चलेंगे? आपने जो बलात्कार किया, उसका पाप मैं पाल रही हूं। इसके जवाब में बाबा ज्ञानदास ने लिखा- यह तो खुशखबर है। प्रेग्नेंट होने की बात 1001% झूठी है, लेकिन 1% सही है तो महाकाल का धन्यवाद दे कि बुढ़ापे के सहारे की चिंता खत्म हो गई। डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा और भी स्क्रीनशॉट्स और बाबा का मैरिज सर्टिफिकेट सामने आया है।

रात को सोई, सुबह उठी तो पता चला, कुछ हुआ है...
महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञानदास महाराज से हुई थी। उसके अनुसार, वर्ष 2025 की गुरु पूर्णिमा पर वह अपने भाई के साथ दादू आश्रम पहुंची थी और कुछ दिन वहीं रुकी। आरोप है कि एक रात प्रसाद के रूप में उसे खीर दी गई। खीर खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गई। अगले सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ कुछ हुआ है।

चैट के अनुसार महिला ने शादी के बाद प्रेग्नेंट होने की बात कही है। इसी दौरान महामंडलेश्वर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और कथित तौर पर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया।

दूसरी ओर, ज्ञानदास महाराज का कहना है कि महिला के सभी आरोप पूरी तरह झूठे और उनकी छवि खराब करने की साजिश हैं। उनका दावा है कि महिला पिछले एक वर्ष से उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही और हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

विवादों से घिरे हैं बाबा
इस महिला के अलावा बाबा का नाम कई अन्य विवादों से भी जुड़ा है। ज्ञानदास के कुछ व्ह्ट्सएप चैट और वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट भी वायरल हो रहे। एक वीडियो में एक युवती और बुजुर्ग महिला ज्ञानदास को डंडे से पीटती दिखाई दे रही है। यह वीडियो चार माह पुराना बताया जा है। इसके अलावा ज्ञानदास का एक अन्य महिला के साथ तस्वीरे वायरल हुई थी जिसमें वे मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि महिला के साथ बाबा ने शादी रचाई थी। जिसका मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है। हालांकि पंजाब केसरी इस वायरल वॉट्सएप चैट की पुष्टि नहीं करता।

