Punjab Kesari MP ads

भोपाल में गरबा को लेकर बवाल! हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Thursday, Oct 08, 2026-04:56 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): भोपाल में गरबा आयोजनों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने गरबा कार्यक्रमों के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने वाली एक संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में दोनों संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है।

समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का आरोप है कि गरबा मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है। ऐसे में धार्मिक आयोजन की आड़ में किसी भी ऐसी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे आयोजन की गरिमा प्रभावित हो।

संगठनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने लाने की मांग की है। उनका कहना है कि गरबा आयोजनों में नियमों और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित संस्था या जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News