धान खरीदी में हेराफेरी करने वाले बिचौलियों पर बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद रिमांड के लिए पहुंचे जेल

Thursday, Mar 24, 2022-01:12 PM (IST)

लोरमी: धान खरीदी में हेराफेरी करने वालों पर लोरमी प्रशासन लगातार नजर गड़ाए हुए है। इसी कड़ी में लोरमी क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई। लोरमी में धान खरीदी में हेराफेरी करने वाले 13 बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले नवागांव वेंकट धान खरीदी केंद्र अंतर्गत जंगल से विस्थापित गांव नया जल्दा के बैगा आदिवासी किसानों की पर्ची को कब्जा कर दो साल से धान बेचने वाले तीन आरोपियों को खुड़िया पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने की कार्रवाई की थी। लेकिन 6 आरोपी फरार थे। जिन्हें आज उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया है। वही इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि धोखाधड़ी कर मुर्दों के नाम से वेंकट नवागांव धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने, पंजीयन करने सहित जिला सहकारी बैंक लोरमी से समर्थन मूल्य की राशि निकालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अबतक मामला दर्ज नहीं हो सका है।



जानकारी के मुताबिक मामला नया जल्दा के अंधियार सिंह बैगा समेत धान खरीदी केंद्र खुड़िया में गड़बड़ी से जुड़ा है जिनकी मृत्यु दो साल पहले हो गई थी बावजूद इसके इस साल भी मुर्दों के नाम पर धान उपार्जन केंद्र वेंकट नवागांव में बिचौलिया द्वारा धान बेचने के बाद जिला सहकारी बैंक लोरमी से समर्थन मूल्य की राशि आहरण कर ली गई है। वही मामला उजागर होने के बाद जांच पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। इसके अलावा जिला सहकारी बैंक में कोचियागिरी में संलिप्त आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ एसडीएम मेनका प्रधान के निर्देश पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले में लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि धान खरीदी में हेराफेरी करने वाले 9 लोगों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिनमें तीन आरोपियों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। तो वही अन्य फरार 6 आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में मुख्य रूप से पुलिस चौकी खुड़िया के प्रभारी बी.आर. साहू प्रधान आरक्षक केशव मरकाम, आरक्षक मनोज राजपूत, दीप खाण्डेकर शामिल रहे। वही खुड़िया धान उपार्जन केंद्र में कुछ माह पहले हेराफेरी करने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी अबतक नहीं हो सका है।

meena

This news is Content Writer meena

Related News

ऑपरेशन ईगल के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ मां बेटा गिरफ्तार

आ रहा हूं...मैं डरने वालों में से नहीं...पुलिस को चैलेंज करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 सितंबर तक रिमांड पर भेजा

जावद में जाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और नशीले पाउडर के साथ एक आरोपी पकड़ा

इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

नगर निगम ने बेसमेंट शॉप पर की कार्रवाई, महापौर ने कहा- नक्शे में गोडाउन- दुकान है तो परेशान नहीं करेंगे

भाजपा की सदस्यता न लेने पर युवक के साथ मार-पीट, युवक ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

अभिनेता रणबीर कपूर पहुंचे इंदौर, फैंस के साथ खूब की मस्ती, सेल्फी भी ली

इंदौर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना पर पहुंची पुलिस

इंदौर में बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान,किया धरना प्रदर्शन

सतना में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो पार्षद भाजपा में हुए शामिल