इंदौर में बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान,किया धरना प्रदर्शन

Monday, Sep 16, 2024-04:16 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। इस क्रम में सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। छावनी स्थित अनाज मंडी में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी विभिन्न मांगे रखी। किसान सोयाबीन 6000 रुपए, धान 3100 रुपए, गेहूं 2700 रुपए, मक्का 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी करने की मांग कर रहे हैं। जबकि सरकार ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 प्रति क्विंटल तय किया है। लेकिन किसानों का कहना है कि जो समर्थन मूल्य सरकार ने तय किए हैं उस पर लागत भी नहीं निकल पा रही है। 

PunjabKesariइसके अलावा विभिन्न सड़कों, मार्गों, बायपास और अन्य विकास कार्यों के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा।किसानों का आरोप है की कई फसल की खरीदी भी एमएसपी पर नहीं की जा रही है। जबकि सरकार ने उन फसलों की खरीदी एमएसपी पर तय कर रखी है,भारतीय किसान संघ लगातार प्रदेश सरकार से किसान के लिए बोनस की मांग कर रहा है। संघ के बैनर तले मांगों व समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जा रहा है।अब देखना होगा की की किसानों के इस प्रदर्ष का कितना असर सरकार पर पड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News