Punjab Kesari MP ads

राज्य में बड़ा बदलाव! सीनियर अधिकारियों के अचानक तबादले, मची हलचल, देखें पूरी लिस्ट

Friday, Mar 20, 2026-11:14 AM (IST)

बिलासपुर। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया गया है। इस सूची में कई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त न्यायाधीश और सिविल जजों का स्थानांतरण किया गया है, जिससे न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।

जारी आदेश के अनुसार, जांजगीर-चांपा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत को अम्बिकापुर (सरगुजा) स्थानांतरित किया गया है। वहीं हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक खिलावन राम रिगरी को कोंडागांव का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। इसी प्रकार, जांजगीर की परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश संघरत्ना भटपहरी का तबादला कबीरधाम (कवर्धा) किया गया है।

इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। जयदीप गर्ग को कोरबा से जांजगीर-चांपा, सुमित कपूर को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार न्यायिक स्थापना, अमित कुमार कोहली को न्यायिक अकादमी बिलासपुर, और दिग्विजय सिंह को भी न्यायिक अकादमी बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। उमेश कुमार उपाध्याय को हाईकोर्ट में एडिशनल रजिस्ट्रार बनाया गया है, जबकि लीलाधर सारथी को कोरबा स्थानांतरित किया गया है।

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। अंकिता अग्रवाल को भाटापारा से महासमुंद, दिव्या गोयल को सक्ती से जशपुर, शैलेश कुमार वशिष्ठ को बलरामपुर से दुर्ग, हरषी अग्रवाल को राजनांदगांव से जगदलपुर, मीनू नंद को धमतरी से दंतेवाड़ा, और काम्या को घरघोड़ा से बलौदाबाजार स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह, सिद्धार्थ आनंद सोनी, तन्मय ब्रह्म, श्वेता ठाकुर, विनय कुमार साहू, प्रेरणा वर्मा, पारुल साय, मिनी ठाकुर, रिद्धि बुरड़, ओम चौहान, सिद्धार्थ देवांगन, अंकिता देवदास, माला यादव, प्रगति गुर्दे और सीमा लकड़ा सहित कई अन्य न्यायिक अधिकारियों का भी तबादला विभिन्न जिलों में किया गया है। इस व्यापक तबादला आदेश को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News