Punjab Kesari MP ads

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, अगले सप्ताह होगी MP कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा

Monday, Feb 17, 2020-08:49 AM (IST)

इंदौर: मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय होने के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। पहले सीएम कमलनाथ और अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बडा बयान किया है। उन्होंने इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- जल्द प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। दिग्विजय सिंह ने इसके साथ ये भी कहा कि आने वाले एक सप्ताह में प्रदेश को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। 

PunjabKesari

सीएम कमलनाथ प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष को लेकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने पहले ही चर्चा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी की सहमति के बाद ही प्रदेश अध्य़क्ष की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस में अभी लंबे समय से अध्यक्ष के नाम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इस रेस में युवा नेताओं में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि इसके साथ ही उमंग सिंघार, जीतू पटवारी और प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का नाम आगे माना जा रहा है। वहीं सिंधिया की सरकार से चल रही तकरार के बीच अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें पार्टी कोई बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News